श्रम विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन अभियान चलाए जाने के संबंध में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित क़ी गई

  • Jan 23, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image



दतिया। कलेक्टर महोदय श्री संजय कुमार ने श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन हेतु विशेष अभियान दिनांक 16.01.2023 से 31.03.2023 तक चलाए जाने हेतु समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया। श्रम निरीक्षक श्रीमती निशा जहां द्वारा बताया गया की दतिया जिले में वर्तमान में ई_श्रम पोर्टल पर कुल 231758 पंजीयन है

संबल 2.0 योजना के अंतर्गत जिले के सभी असंगठित श्रमिक जो पात्रता की श्रेणी में सम्मिलित है एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है,पंजीयन हेतु पदाविहीत अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा शहरी क्षेत्र हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 18 से 40 वर्ष की आयु के श्रमिक जो आयकर दाता नहीं है,जिनकी मासिक आय 15000 रु से कम है,आयु अनुसार हितग्राही को 55 से 200 रू प्रतिमाह प्रीमियम राशि जमा करने पर 60 वर्ष की आयु पर 3000रू की पेंशन की पात्रता होगी। वर्तमान में दतिया जिले में 1388 श्रमिकों का pmsym के अंतर्गत पंजीयन है।

उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त राजस्व अधिकारी,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी,महिला बाल विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर,तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कैंप आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक