आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया

  • Jan 26, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


सहकारिता मंत्री ने अटेर महोत्सव पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया


जिला जनसंपर्क कार्यालय भिण्ड के माध्यम से विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया


भिण्ड । सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर निराला रंग बिहार परिसर भिण्ड में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। 

इस दौरान कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एडीएम जेपी सैयाम, सीईओ जिला पंचायत जेके जैन, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया द्वारा अटेर महोत्सव पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया गया।

भारत पर्व के अवसर पर देश भक्ति पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2022 की संध्या बेला पर भारत पर्व के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय भिण्ड के माध्यम से विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

जिला जनसपंर्क कार्यालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने अवलोकन कर शासन की जनहितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक