जिले में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

  • Jan 26, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने किया मुख्य समारोह में ध्वजारोहण


जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन


भिण्ड । सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2023 के जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड पर आज ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के साथ परेड की टुकडियों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया।

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2023 के मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। मुख्य समारोह में परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया को परेड की टुकडियों में 17वीं वाहिनी एसएएफ, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड एवं सेन्टमाईकल स्कूल-बैण्ड दल की टुकडियों ने सलामी दी।

परेड का नेतृत्व में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर एवं द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार आदित्य मिश्रा ने संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि एवं मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया का कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने परेड की टुकडियों के कमाण्डरों से परिचय कराया। मंत्री डॉ भदौरिया ने लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के लोकतंत्र सेनानियों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया गया।

मुख्य समारोह में जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, आदिम जाति कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, किसान कल्याण, उद्यानिकी विभाग, नगर पालिका भिण्ड, महिला एवं बाल विकास, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, पशुपालन एवं डेयरी, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं यातायात पुलिस द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह अन्तर्गत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम जिला पुलिस बल पुरूष, द्वितीय जिला पुलिस बल महिला एवं तृतीय 17वीं वाहिनी एसएएफ को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।

सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यातायात पुलिस भिण्ड को प्रथम, कृषि विभाग को द्वितीय एवं शिक्षा एवं सर्व शिक्षा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूष्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्र.1 को प्रथम, श्री स्वामी विवेकानंद सुरपुरा को द्वितीय एवं विद्यावती विद्यालय को तृतीय पुरूष्कार प्रदान किये गये। इसीप्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूष्कृत किया गया।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया, क्षेत्रीय विधायक  संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, पूर्व विधायक  नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ जेके जैन, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, पत्रकार बन्धु, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं और भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विकास पुस्तिका का किया गया वितरण

मुख्य समारोह में जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाशित पुस्तिका एवं जिला प्रशासन द्वारा भिण्ड जिले के ’’विकास, जनकल्याण और सुराज के पथ पर आगे बढ़ते हम’’ पर आधारित प्रकाशित कराई विकास पुस्तिका का उपस्थित जनप्रतिनिधियों/ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को वितरण किया गया।

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक