गर्रा स्कूल के मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

  • Jan 29, 2023
  • Ritesh Katare Balaghat

news_image

रितेश कटरे ब्युरो चीफ पुष्पांजलि टुडे बालाघाट

जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गर्रा के मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन हुआ। साथ ही साथ विद्यालय में आनंद उत्सव का भी समापन किया गया। छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे पुर्व विधायक लांजी किरनापुर विधानसभा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान गौरीशंकर बिसेन पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक बालाघाट, भाजपा महामंत्री श्रीमती मौसम बिसेन, श्रीमती रेखा बिसेन पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट, श्रीमती सुरजीत सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष, किशोर पालीवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लालबर्रा, योगेश लिल्हारे मंडल अध्यक्ष लालबर्रा, कन्हैया चौहान मंडल अध्यक्ष खमरिया, जिले के कोषाध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, भाजपा उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक