*कांग्रेसी जरा यह बताएं कि महादेव ऐप के कितने आरोपी आज जेल में हैं - केदार गुप्ता*

  • Feb 07, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

*कांग्रेसी जरा यह बताएं कि महादेव ऐप के कितने आरोपी आज जेल में हैं - केदार गुप्ता*


*महादेव एप्प के कौन से संचालक की शासन के प्रभावशाली लोगों से रिश्तेदारी है। कांग्रेसी उजागर करें - भाजपा*



रायपुर   भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाने का दिखावा करने का प्रयास नहीं करें। भाजपा ने पहले ही ई डी में शिकायत करके साफ आरोप लगाया है कि महादेव एप्प के संचालन के पीछे छत्तीसगढ़ शासन से जुड़े प्रभावशाली लोगों के हाथ हैं।  कांग्रेसीयो ने आज तक उस पर कोई जवाब नहीं दिया है ।

 केदार गुप्ता  ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि उनकी पुलिस ने 98 लोगों पर कार्रवाई की।  जरा वे जनता को बताएं कि उनमें से कितने लोग आज जेल में हैं  । उन्होंने कहा कि दुर्ग के थाने में महादेव एप्प संचालन कर्ता के नाम से नामजद रिपोर्ट दर्ज है ।परंतु पिछले महीनों से छत्तीसगढ़ की पुलिस छोटी-छोटी मछलियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का दिखावा कर रही है। जबकि मगरमच्छ की शादी में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई लोग निकल चुके हैं। इसके पहले भी महादेव एप्प के संचालकों ने एक बड़ा आयोजन किया था।   कांग्रेस सरकार की पुलिस ने दावे किए थे कि उस आयोजन में शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।  परंतु आज तक कुछ नहीं हुआ। 

  भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूछती है  कि महादेव एप्प के कौन से संचालक का शासन के प्रभावशाली लोगों से रिश्तेदारी है यह बात कांग्रेस सरकार उजागर क्यों नहीं करती है?

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक