शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. (सी.एम.राइज) कोलारस में सृजन 2023 कार्यक्रम सम्पन्न

  • Feb 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

शिवपुरी- मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार सी.एम.राइज विद्यालय कोलारस में छात्र-छात्राओं एवं पालकों को आकर्षित करने एवं विद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत करने 7 फरवरी को सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोलारस के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पालकों एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों दीप प्रज्वलन कर एवं विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे गणमान्य अतिथियों एवं पालकों का फूल मालाओं से स्वागत कर बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में सी.एम.राइज विद्यालय की आवश्यकता, अवधारणा, स्वरूप, उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार राव द्वारा डाला गया। उपस्थित पालकों ने सी.एम.राइज विद्यालय में अभूतपूर्व परिवर्तनों पर हर्ष व्यक्त किया और सरकार की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पालक गिर्राज सिकरवार ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षक पढाई का उच्च स्तर एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तन मन से प्रयासरत हैं, जिसके लिए विद्यालय परिवार प्रशंसा का पात्र है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों की समूह भावना का प्रदर्शन देखते ही बनता था जिनके सहयोग से छात्र-छात्राओं ने नाटक कचरू काका, भाषण, गीत तथा प्राथमिक-माध्यमिक कक्षा की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2023 का पुरस्कार श्रेयांश जैन को उनके उच्च प्रदर्शन के लिए एवं नैना शर्मा को कुश्ती में विद्यालय का नाम मध्यप्रदेश में रोशन करने के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में पधारे अतिथि जिला पंचायत सदस्य नवल सिंह जाटव, शिक्षा प्रकोष्ट सदस्य ओ.पी.भार्गव, पार्षद मनीष मोहनिया, बलवीर निवोरिया एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनिवास जाटव ने सी.एम.राइज विद्यालय की उच्च गुणवत्ता एवं शैक्षणिक वातावरण को वर्तमान परिवेश में सर्वाधिक उपयुक्त बताया और पालको को विद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार अहिरवार, सोनम जैन, प्रीतिका यादव एवं आभार व्यक्त संजय कुमार जैन द्वारा किया गया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक