कांग्रेस की कलह पर बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा

  • Feb 10, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 कांग्रेस, करप्शन और कलह का गोत्र एक


प्रदेश की जनता भुगत रही है खामियाजा



गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कांग्रेस की गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि एक बार फिर स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस, करप्शन और कलह तीनों का गोत्र एक है। प्रदेश चलाना कांग्रेस के वश की बात नहीं है। कांग्रेस में सत्ता के भीतर और सत्ता-संगठन के बीच भयंकर युद्ध चल रहा है। संगठन अध्यक्ष के अधिकारों का हनन करने की कोशिशें हो रही हैं। संगठन की बैठकों के दौरान संगठन अध्यक्ष को कठघरे में खड़े करने की बातें आम हैं। अब सुनने में आ रहा है कि इनके आगामी कार्यक्रम के लिए बनी स्वागत समिति में नाम ऊपर नीचे करने को लेकर सिर फुटौव्वल की स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री  बघेल द्वारा राष्ट्रीय महासचिव से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की शिकायत की बात सामने आ रही है। इस आपसी गुटबाजी का खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जब सत्ता के भीतर और सत्ता और उसके संगठन के बीच संघर्ष हो रहा है तो राज्य की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त होना स्वाभाविक है।


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा किंकर्तव्यविमूढ़ हैं। वे बंद कमरों में बैठक के अलावा कुछ नहीं कर पा रही हैं। अभी ऐसी ही एक बैठक में विधायकों और मंत्रियों के बीच की खींचतान पर भी वे लीपापोती के अलावा कुछ नहीं कर सकीं। कांग्रेस के लोगों की ही समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी प्रदेश प्रभारी संगठन की मार्गदर्शक हैं अथवा सत्ता प्रमुख की लीलाओं और आपसी द्वंद्व की मूकदर्शक?

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक