मिशन 2023 में लगी भाजपा को रिचार्ज करने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन से चुनावी शंखनाद…!!

  • Feb 10, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

मिशन 2023 में लगी भाजपा को रिचार्ज करने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन से चुनावी शंखनाद…!!


रायपुर – छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 में लगी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 11 फ़रवरी को जगदलपुर के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे ! इसके अलावा पार्टी की लोक सभा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ आगमन को 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर बस्तर से चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है। 



तैयारियों में जुटी है प्रदेश भाजपा



भाजपाध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा जमकर तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा की टीम प्रवास को सफल बनाने में जुटी हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने भी ताकत झोंक रखी है। माना जा रहा है कि धर्मांतरण से लेकर आरक्षण तक पार्टी का भावी रवैया नड्डा के दौरे के बाद और स्पष्ट होकर सामने आ सकता है।



सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लेंगे जायजा



नड्डा कल पूर्वाह्न 11 बजे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे। माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जगदलपुर में बनाए जा रहे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति का एजेंडा भी आकार ले सकता है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक