सत्येंद्र कुमार प्रजापति की पुष्पांजलि टुडे से खबर
देवेंद्रनगर- देवेन्द्रनगर के मिलेनियम पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम कराया गया जिसमें कक्षा सातवीं के छात्र छात्राओं के माध्यम से सीनियर कक्षा के छात्र छात्राओं का फूल माला ,तिलक लगाकर एवं उपहार प्रदान करके भावभीनी विदाई दी गई|एवं विद्यालय परिवार इस कार्यक्रम में सहयोगी रहा साथ ही सभी छात्र छात्राओं का पूर्ण रुप से सहयोग रहा एवं विद्यालय परिवार से श्री सोनेलाल कुशवाहा,श्रीमती रिचा सोनी, श्रीमती संतकुमारी पाल, श्रीमती रेनू विश्वकर्मा कुमारी आसमा सिंह बागरी,कुमारी जिया जैन, श्री देशराज कुशवाहा, श्रीमती शीला विश्वकर्मा सहित कक्षा सात के छात्र अनिकेत कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा ,कार्तिक कुशवाहा एवं छात्राओं में रिचा कुशवाहा, छाया कुशवाहा ,नैंसी कुशवाहा ,सृष्टि सेन पूनम चौधरी,रश्मि पटेल के द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र अंकित कुशवाहा, अंकित वर्मा, आशु कुशवाहा, दिलीप वर्मा ,स्वतंत्र कुशवाहा शोभा कुशवाहा ,गोविंद कुशवाहा, प्रिया कुशवाहा विद्यालय के अन्य छात्र- छात्राओं सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही कार्यक्रम श्री मती रिचा सोनी जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ |