पंकज त्रिपाठी स्टेट हेड मप्र
पुष्पांजली टुडे न्यूज
भिण्ड। भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहसंजू ने विकास यात्रा के माध्यम सेपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने विकास यात्रा को विनाश यात्रा कहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों को कांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे और कांग्रेसी नेता पहचान नहीं पा रहे हैं । भिंड से यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ग्वालियर से केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रारंभ की और विकास कार्यों को देखकर वह बौखला गए हैं हर जगह हजारों की संख्या में यात्रा में लोगों ने भाग लेकर सरकारी योजना का लाभ प्राप्त किया है और जिसे कमलनाथ विनाश कह रहे हैं यह उनकी ओछी मानसिकता है।
उन्होंने भिंड विधानसभा क्षेत्र के विकास यात्रा विभिन्न ग्राम पंचायतों जनसमूह को संबोधित करते हुए जखमौली,नयागांव अनेक गांव में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जन हितकारी योजना का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिले यही विकास यात्रा का उद्देश है आप की सरकार विकास योजनाओं के लेकर यात्रा के माध्यम से जनता को लाभ दिलाने के लिए पहुंच रही है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी जय प्रकाश राजौरिया ने यात्रा में कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक भी विकास कार्य प्रारंभ नहीं किए मध्य प्रदेश वल्लभ भवन को मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्रियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने लूट का अड्डा बल्लभ भवन को बना दिया था। विकास को लेकर कांग्रेस की सत्ता बनी थी लेकिन गरीब मजदूर किसानों चुप्पी झोपड़ी में रहने वाले गरीब तबके लोगों महिलाओं और युवाओं और बुजुर्गों से झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय कमलनाथ के पास नहीं था। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही अंतिम छोर तक के व्यक्तियों के लिए संत रविदास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों और अंत्योदय के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है हमारी सरकार जन हितेषी सरकार है। भाजपा की विचारधारा ही अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को यह लगा कि विकास अब मध्य प्रदेश की ओर स्मरणीय प्रदेश बनाने के लिए पहुंच रहा है तो कमलनाथ जैसे कांग्रेस के नेता विनाश यात्रा कहने लगे मैं कहना चाहता हूं । कांग्रेस के लोगों से आपने 15 माह में विकास नहीं विनाश किया था और इस प्रदेश को भ्रष्टाचार और घोटालों की करार पर लाकर खड़ा कर दिया। कांग्रेस की संस्कृति में झूठ बोलने की आदत आज से नहीं हमेशा से ही है कोविड-19 शेखपुरा संपूर्ण देश संकट की गली से गुजर रहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस लड़ाई को लड़ रहे थे और कांग्रेस ने झूठे आंकड़ों के साथ जनता को भ्रमित करने का काम किया जबकि उन्हें इस लड़ाई में जनता की सेवा करना चाहिए थी लेकिन उन्होंने यह ना करते हुए झूठे आंकड़ों के साथ जनता को भ्रमित किया हम सब ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ाई को जीता और लोगों की जिंदगी को बचाने का काम किया इस पर कांग्रेस के लोग करते हैं हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वयंसेवी संस्थाएं प्रशासनिक अधिकारी इस लड़ाई में जनता की सेवा के लिए जुटे रहे लेकिन कांग्रेस के लोगों ने फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन प्रदेश की जनता समझ चुकी थी कि कांग्रेश झूठ बोल रही है हमारी जिंदगी बचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने वैक्सीनेशन के माध्यम से बढ़िया स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से उपलब्ध कराकर हम लोगों की जिंदगी को पुणे स्थापित किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने यात्रा में कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवादी और विकास और कांग्रेस की नीति विनाश की रही है मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 200 दिन में 200 बार के साथ-साथ भिंड जिले की पांचों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और उन्होंने प्रदेश की जनता को भी आग्रह किया की सभी मतदाता संगठित होकर विकास के लिए भारतीय जनता ने पार्टी की सरकार को बनाकर शेर अपने जिला और प्रदेश को स्मरणीय मध्य प्रदेश बनाने में भाजपा का साथ दें और विनाश यात्रा को कहने वालों को भी जवाब प्रदेश की जनता देने के लिए तैयार बैठी है।
जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया था वह भी पूरी तरह फ्लॉप हो गया प्रदेश के किसी भी जिला और गांव में इस अभियान में जनता का समर्थन नहीं मिला तो पहले कांग्रेस को अपने अभियान की तरफ देखना चाहिए तब किसी यात्रा पर उंगली उठाएं क्योंकि उनका यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की मानसिकता प्रदेश की जनता समझ चुकी है अब हर जगह कमल खिलाने खिलाने का समय आ गया है और जनता फिर भाजपा की सरकार बनाकर अपने गांव को विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगी। विकास यात्रा के दौरान विधायक संजू ने कई विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए।