*कांग्रेस राज मे कानून व्यवस्था बदहाल,जनता मे डर भय वातावरण व्याप्त – विभा अवस्थी*

  • Feb 17, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

*कांग्रेस राज मे कानून व्यवस्था बदहाल,जनता मे डर भय वातावरण व्याप्त  – विभा अवस्थी*


मैनपुर – आज दिनांक 17/02/2023 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी  मंडल मैनपुर द्वारा आज शुक्रवार को मैनपुर मे दोपहर 2 बजे से भाजपा महिला मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी के नेतृत्व में चक्काजाम धरना प्रदर्शन आंदोलन कर  दो घंटे तक नेशनल हाइवे 130 सी मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में चक्काजाम करते हुए जमकर भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया।


इस दौरान चक्काजाम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी ने कहा प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है बस्तर में भाजपा नेताओं की शंडयंत्र के तहत हत्या की जार रही है भाजपा के कार्यकर्ता इससे डरने वाली नही है बल्कि जनता के हित में संघर्ष करती रहेगी। उन्होने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा आज छत्तीसगढ़ में महिलाएं बेटिया सुरक्षित नही है प्रदेश में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है अराजकता की स्थिति है भूपेश सरकार कानून व्यवस्था को संभालने मे नाकाम है।


भाजपा के गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने कहा पिछले चार वर्ष के भीतर छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनकर रह गया है आज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को तरह -तरह से परेशान किया जा रहा है जनता से झूठे वायदे के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है।


भाजपा मंडल मैनपुर के प्रभारी हलमन ध्रुवा ने कहा कंाग्रेस सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में अपराधी और नक्सली घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बिते 15 दिनों में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खुलकर रह गई है।


इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य श्रीमति विभा अवस्थी, मंडल प्रभारी हलमन ध्रुवा, जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, दिलीप साहू, मनोहर बघेल, नंदिनी नेताम, रूपेश साहू, बाबूलाल साहू, रामस्वरूप साहू, रामसुंदर साहू, प्रदीप शर्मा, राजाराम यादव, शकुन्तला रामटेके, बिशेसर सिक्का, महेश कश्यप, भद्रो राजपूत, महेन्द्र सोनी, तुलसी राठौर, राकेश दुबे, हेमंत साहू, मनोज निर्मलकर, संतोष यादव, नरेन्द्र साहू, भोजकुमार साहू, हरिश मांझी, लक्ष्मण ध्रुव, सुरजोबाई डांड, माधव नेताम, चंवरसाय देववंशी, शेषमल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक