भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर महामस्तकाभिषेक एवं मूलनायक आदिनाथ भगवान के शिखर पर किया गया ध्वजारोहण

  • Feb 18, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। देव श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन सिंघई मंदिर जी दमोह में हुआ अरिष्ट निवारक मुनि सुब्रत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर महा मस्तकाभिषेक एवं मूल नायक आदिनाथ भगवान के शिखर पर स्थाई ध्वजारोहण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर एवं दिगंबर जैन पंचायत दमोह के अध्यक्ष सुधीर जैन सिंघई ने बताया कि आज उन्नीसवें तीर्थंकर भगवान श्री मुनि सुब्रत नाथ स्वामी जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव है आज के ही दिन तीर्थराज संवेद शिखर जी से भगवान ने निर्वाण को प्राप्त किया था। आज उसी उपलक्ष्य में मंदिर जी में भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया एवं निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। धार्मिक आयोजन मंत्री सबन जैन सिल्वर ने कहा कि हम सभी के अनुपम पुन्य से अभिक्षण श्रानी,भावलिंगी संत आहार जी के छोटे बाबा आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ससंघ पच्चीस पिछी सहित का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। आचार्य श्री ने मंगल देशना देते हुए कहा कि जो भौतिक सुख हमें प्राप्त होता है वह हमारे पूर्व जन्म के पुण्य का प्रतिफल है सच्चा सुख तो हमें आत्मा का सुख प्राप्त होना है। जब हम भगवान से पूजन के समय कहा करते हैं कि अष्ट कर्म दहनाय धूपम्न पांति स्वाहा, इसका मतलब होता है कि बेदनी कर्म को छय करना चाहते हैं, बेदनी सुख प्रदान करने वाला साता वेदनी हो या दुख देने वाले असाता वेदनी हो, भगवान मुनिसुब्रत स्वामी ने सभी वेदनी कर्म को छय कर आत्मा के अनंत सुख को प्राप्त किया है। हम भी उनके तरह अनंत सुख को प्राप्त करने के लिए आज भगवान का पूजन करते हैं। इस अवसर पर मूलनायक भगवान की वेदी पर स्थाई ध्वजारोहण करने का सौभाग्य संदेश चौधरी, दिलेश चौधरी सहित विमल चौधरी, नरेंद्र चौधरी, विनय चौधरी, मनीष चौधरी समस्त चौधरी परिवार ने प्राप्त किया, साथ ही भगवान पर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य दिलेश चौधरी, नीलेश चौधरी, वायनल चौधरी, सुरेंद्र सराफ, राजेश जैन लेखनी देखनी एवं सुधीर जैन डब्लू परिवार ने प्राप्त किया। जगत की शांति हेतु आचार्य श्री के मुखारविंद से शांति धारा कराने का सौभाग्य राजेश जैन शोभा नगर एवं संकेत चौधरी, ईशु चौधरी सहित चौधरी परिवार को प्राप्त हुआ भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य संदीप सराफ परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज का पूजन किया गया साथ ही सिंघई मंदिर महिला समिती, महिला महा समिती सहित नन्हें मंदिर पदाधिकारी, जैन सोशल ग्रुप, जैन सेवादल सहित सिंघई, सेठ मंदिर जी के समस्त आसामी समलित हुए। कार्यक्रम पंडित अभिषेक जैन, पंडित मयंक जैन के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ। सिंघई मंदिर कमेटी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक