*विजयादशमी पर्व छत्तीसगढ़ की जनता की जीत का संदेश लायेगा- विभा अवस्थी

  • Oct 04, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

*विजयादशमी पर्व छत्तीसगढ़ की जनता की जीत का संदेश लायेगा- विभा अवस्थी


प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री ने दी बधाई व शुभकामनाएं


रायपुर। प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी  ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर राज्य की जनता की खुशहाली की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा कि शारदीय नवरात्र महापर्व में नौ दिनों तक आदिशक्ति की आराधना के प्रताप स्वरूप असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी हमारी संस्कृति की आध्यात्मिक चेतना है। यह हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है, जो हमें प्रेरित करता है कि सत्य की स्थापना और असत्य के विनाश के लिए संघर्ष किया जाए। सत्य की विजय का पर्व जन जन के जीवन में सत्य का आलोक भरे , शांति, सुख, समृद्धि  का मार्ग प्रशस्त करे, जनता की विजय सुनिश्चित करे, भाजपा विधायक दल की ओर से यही मंगलकामना है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक