*आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं से किए वादे पूरा करें सरकार : शालिनी राजपूत*

  • Feb 22, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today



*भाजपा ने किया धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकताओं के आंदोलन का समर्थन*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कांकेर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को अपना समर्थन देने पहुंची इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने 2018 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उनकी सभी मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद आज कांग्रेस के चार बरस बीत गए हैं लेकिन इन 4 वर्षों में आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं से किए वादे को प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया। जिसके आक्रोश में पूरे प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं हड़ताल पर है। जिसके कारण प्रदेश में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला पोषण आहार का वितरण भी बंद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकताओं से वादा करके उन्हें पूरा नहीं किया है। जिसके कारण आज प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें प्रदेश सरकार को उनसे किए वादों एवं अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लगभग 1 महीने से आंदोलनरत है। 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता की लालसा में प्रदेश के हर वर्ग को छला है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर, महिलाओं को पूर्ण शराबबंदी के नाम पर, बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं को पेंशन के नाम पर। प्रदेश की छलिया सरकार केवल एक परिवार को समर्पित है जिसके लिए प्रदेश के मुखिया कलेक्शन मास्टर बनकर छत्तीसगढ़ का पैसा अन्य राज्यों के चुनाव एवं एक परिवार के लिए के मिस्टर एटीएम बन कर निभा रहे है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं की मांग उचित है एवं उनके किए वादों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार तत्काल पूरा करें। इस दौरान कांकेर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवी शर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

COMMENTS