श्रीलंका फिर गहरे आर्थिक संकट में:पिछले 1 साल में 45% गिरा श्रीलंकाई रुपया, विदेशी मुद्रा भंडार में 500 मिलियन डॉलर की कमी

  • Feb 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार 500 मिलियन डॉलर गिर गया है। श्रीलंकाई रुपया पिछले एक साल में 45% गिरा है। यहां 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत 365 रुपए हो गई है। पैसे की कमी को देखते हुए देश ने 9 मार्च को होने वाले लोकल चुनाव स्थगित कर दिए हैं। चुनाव की नई तारीखों की घोषणा 3 मार्च को होने की उम्मीद है। वहीं चीन के IMF और पेरिस क्लब के साथ मिलकर कर्ज की शर्तों पर दोबारा विचार करने के कोई संकेत नहीं हैं।

हालांकि, रानिल विक्रमसिंघे की सरकार ने फिलहाल विदेशी मुद्रा भंडार में 2 बिलियन डॉलर होने का खुलासा किया है। इसमें से करीब 1.5 बिलियन डॉलर चीन ने बैलेंस ऑफ पेमेंट्स के तौर पर दिए हैं। श्रीलंका इन पैसों का इस्तेमाल बहुत कठिन परिस्थितियों में कर सकता है जैसे जब वो अपना कर्ज न चुका पाए।

भारत ने पूरे सपोर्ट का आश्वासन दिया
श्रीलंका की आर्थिक स्थिति अब इस बात पर निर्भर है कि अमेरिका-जापान IMF और पेरिस क्लब पर दबाव डाले कि वो श्रीलंका को बकाया राशि पर कर्ज देने को तैयार हो जाए। दूसरी तरफ, IMF के कर्ज पर विश्लेषण को देखते हुए भारत ने श्रीलंका को पूरी तरह से सपोर्ट करने की बात कही है।

श्रीलंका की मदद करने से बच रहा चीन
IMF ने चीन के सामने श्रीलंका के कर्ज को 10 साल आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं चीन श्रीलंका की मदद इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि अगर वो ऐसा करता है तो उसे बेल्ट रोड इनीशिएटिव से जुड़े उन अफ्रीकी देशों की भी मदद करनी होगी जो कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं।

पाकिस्तान को भी चीन ने बिना किसी शर्त के आर्थिक तंगी से निकलने के लिए सिर्फ 700 मिलियन डॉलर ही दिए हैं। इसके बाद पाकिस्तान का विदेश मुद्रा भंडार 3.2 बिलियन डॉलर पहुंच गया है, जिसके मदद से वो 3 हफ्ते तक इम्पोर्ट कर सकेगा।

पिछले साल भी आर्थिक संकट में घिरा था श्रीलंका

इससे पहले पिछले साल भी श्रीलंका में बड़ा आर्थिक संकट आया था। वहां की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का बड़ा रोल है, लेकिन कोरोना के चलते ये ठप पड़ गया था। इसकी वजह से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खाली हो गया था। आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका में राजपक्षे सरकार गिर गई थी।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक