दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने एलन मस्क:15.4 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अरनॉल्ट को पछाड़ा, इस साल टेस्ला के शेयर 90% बढ़े

  • Feb 28, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पोजीशन फिर से हासिल कर ली है। टेस्ला के शेयर 5.5% बढ़कर 207.63 डॉलर पर पहुंच गए है जिस कारण मस्क की नेटवर्थ बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलेयनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की कुल नेटवर्थ 187.1 बिलियन डॉलर (करीब 15.4 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।

दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 185.3 बिलियन डॉलर (करीब 15.32 लाख करोड़ रुपए) है। अरनॉल्ट ने मस्क को दिसंबर के मिड में नंबर 1 की पोजीशन से हटाया था। तब से वो टॉप पर बने हुए थे। अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है।

इस साल 90% बढ़े टेस्ला का शेयर
इस साल टेस्ला के शेयर में 90% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जनवरी में शेयर की कीमत 108 डॉलर तक गिर गई थी। अब ये 207 डॉलर पर है। स्टॉक प्राइस डाउन होने के कारण साल की शुरुआत में मस्क की नेटवर्थ 137 बिलियन डालर (करीब 11.33 लाख करोड़ रुपए) थी। अक्टूबर 2022 में हुई ट्विटर डील के बाद से ही मस्क की नेटवर्थ में गिरावट देखी जा रही थी। 8 नवंबर को मस्क की नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर (16.5 लाख करोड़ रुपए) से नीचे आई गई थी।

2021 में मस्क की नेटवर्थ 27.95 लाख करोड़ रुपए थी
टेस्ला के शेयरों में तेजी के बाद नवंबर 2021 में मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने थे। उन्होंने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया था। 5 नवंबर 2021 को मस्क की नेटवर्थ 338 बिलियन डॉलर (करीब 27.95 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई थी। तब टेस्ला के एक शेयर की कीमत 400 डॉलर से ज्यादा थी।

टॉप 10 में भारत के मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ही इकलौते भारतीय है जो बिलेनियर्स की टॉप टेन लिस्ट में शामिल है। 81.1 बिलियन डॉलर (6.70 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ अंबानी 10वें नंबर पर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस, चौथे पर बिल गेट्स और पांचवें पर वॉरेन बफे हैं। एक समय लिस्ट में तीसरे नंबर तक पहुंचने वाले भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी 37.7 बिलियन डॉलर (करीब 3.11 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 32वें नंबर पर है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक