बच्चों को बताएं, क्यों जरूरी हैं पौधे

  • Feb 28, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

अंबाह। प्रदूषण देश ही नहीं दुनिया के लिए समस्या है। आज हम इस समस्या से परेशान हैं। ऐसे में आने वाली पीढ़ी को हम क्या देंगे? अभी सांस लेना दूभर हो रहा है तो आगे क्या होगा? कैसे हम अपने बच्चों के लिए उनका कल हरा भरा बना सकते हैं। 

बच्चों को कैसे पर्यावरण का महत्व समझाएं?

पर्यावरण बचाने के लिए छोटी-छोटी एक्टिविटीज कारगर हो सकती हैं, लेकिन वो पर्याप्त नहीं। पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का नारा ही पर्यावरण को नहीं बचा सकता। शिक्षा के स्तर पर शुरुआत करनी होगी। बच्चों को पर्यावरण विज्ञान पढ़ाना होगा। बच्चों को पता होना चाहिए कि पेड़-पौधे क्यों जरूरी हैं। कौन सा पौधा पर्यावरण में क्या भूमिका निभाता है। बादल कैसे बनते हैं, यह सब समझाना होगा।

बड़े क्या करें?

बच्चों के साथ बड़ों को भी पर्यावरण का महत्व समझना होगा। ज्यादातर लोग पर्यावरण मसलन, पानी, हवा, मिट्टी को शुद्ध रखना सरकार की जिम्मेदारी समझते हैं। उन्हें लगता है इसके लिए सरकार को पॉलिसी बनानी चाहिए। कुछ चीजें सरकार के दायरे में आती हैं लेकिन बहुत सारी जिम्मेदारी व्यक्तिगत होती हैं। समुदाय को पहल करनी होगी कि वो पर्यावरण की सुरक्षा करे। पानी कम बर्बाद करें, पौधे लगाएं, कूड़ा न फैलाएं। सरकार के पास अच्छी योजनाएं हैं। लेकिन उन्हें लागू करने के साथ उनकी मॉनिटरिंग बेहतर करनी होगी।

पौधों की देखभाल करें:  सभी को अपने स्तर पर पर्यावरण बचाने पर योगदान देना चाहिए। आसपास लगे पेड़ों को जीवित रखें। उनकी देखभाल करें। जहां जरूरी हो वहां पौधे लगाएं। कौन सा पेड़ कहां लगना चाहिए इस पर भी ध्यान देना होगा। गर्मियों की छुट्टियों में परी गुप्ता, याना जैन पेड़ पौधों का रखरखाव और सुरक्षा करने का प्रण ले रहे हैं और बच्चो को प्रेरित कर रहे है।

COMMENTS