जलवा जिसका कायम है, उसका नाम मुलायम है; राजनीति में सबसे बड़ा कुनबा नेताजी का

  • Oct 10, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का कुनबा सबसे बड़ा है। उन्होंने परिवार के छह सदस्यों को सांसद बनाया और बेटे अखिलेश यादव को सीएम। शुरुआत मुलायम के बाबा मेवाराम से करते हैं। मेवाराम के दो बेटे थे। सुघर सिंह और बच्चीलाल सिंह। सुघर के पांच बेटे हुए। इनमें मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभय राम सिंह और शिवपाल सिंह यादव। भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर और शिवपाल सबसे छोटे हैं। परिवार के 25 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो राजनीति में सक्रिय हैं।

1.अभय राम यादव: मुलायम के पांच भाइयों में अभय राम सबसे बड़े थे। धर्मेंद्र यादव उनके बेटे हैं। धर्मेंद्र तीन बार सांसद रह चुके हैं। सबसे पहले 2004 में मैनपुरी से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में बदायूं से जीत हासिल की। 2019 लोकसभा चुनाव में वह हार गए। हाल, ही में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी धर्मेंद्र सपा उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा

Hindustan Hindi News

ई-पेपरOffer

डाउनलोड ऍप

होम राज्य वीडियो न्यूज़ ब्रीफ क्रिकेट देश फोटो मनोरंजन विदेश बिजनेस करियर धर्म लाइफस्टाइल गैजेट्स ऑटो खेल वेब स्टोरी ओपिनियन क्राइम जोक्स जरूर पढ़ें अनोखी नंदन


हिंदी न्यूज़

देश

जलवा जिसका कायम है, उसका नाम मुलायम है; राजनीति में सबसे बड़ा कुनबा नेताजी का

जलवा जिसका कायम है, उसका नाम मुलायम है; राजनीति में सबसे बड़ा कुनबा नेताजी का

मुलायम सिंह यादव ने अपने परिवार के छह सदस्यों को सांसद बनाया और बेटे अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री। उनके परिवार के 25 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो राजनीति में सक्रिय हैं।

जलवा जिसका कायम है, उसका नाम मुलायम है; राजनीति में सबसे बड़ा कुनबा नेताजी का

Prabhash Jha हिन्दुस्तान , इटावा

Mon, 10 Oct 2022 2:13 PM

  हमें फॉलो करें


देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का कुनबा सबसे बड़ा है। उन्होंने परिवार के छह सदस्यों को सांसद बनाया और बेटे अखिलेश यादव को सीएम। शुरुआत मुलायम के बाबा मेवाराम से करते हैं। मेवाराम के दो बेटे थे। सुघर सिंह और बच्चीलाल सिंह। सुघर के पांच बेटे हुए। इनमें मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभय राम सिंह और शिवपाल सिंह यादव। भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर और शिवपाल सबसे छोटे हैं। परिवार के 25 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो राजनीति में सक्रिय हैं।


1.अभय राम यादव: मुलायम के पांच भाइयों में अभय राम सबसे बड़े थे। धर्मेंद्र यादव उनके बेटे हैं। धर्मेंद्र तीन बार सांसद रह चुके हैं। सबसे पहले 2004 में मैनपुरी से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में बदायूं से जीत हासिल की। 2019 लोकसभा चुनाव में वह हार गए। हाल, ही में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी धर्मेंद्र सपा उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।



2.रतन सिंह यादव: मुलायम सिंह के पांच भाइयों में रतन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव रतन सिंह के पौत्र हैं। तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह हैं। तेज प्रताप ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में एमएससी की है। तेज प्रताप उर्फ तेजू की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुई है। मतलब तेजू लालू के दामाद भी हैं।


3.मुलायम सिंह यादव: लोहिया आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। मुलायम सिंह ने मालती देवी से पहली शादी की थी। अखिलेश यादव मुलायम और मालती देवी के ही बेटे हैं। मुलायम की दूसरी शादी साधना गुप्ता से हुई। साधना और मुलायम के बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते हैं। वह जिम संचालित करते हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव जरूर राजनीति में कदम रख चुकी हैं। अपर्णा 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ी थीं। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक