भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य सरोज जोशी बनी दतिया जिले की प्रभारी

  • Feb 28, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


 पुष्पांजली टुडे न्यूज


दतिया जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा के संगठन को बदलेंगे : सरोज जोशी


भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितनंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह की सहमति से मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने भिंड जिले की युवा नेत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरोज जोशी को दतिया जिले का प्रभारी नियुक्त किया है उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को गति प्रदान करने हेतु विश्वास दिलाया। उनके साथ सोमवती यादव को भी सहयोगी रूप में जिम्मेदारी मिली है हम दोनों बहने शीघ्र दतिया जिले के प्रवास पर रेखा महिला मोर्चा की बैठक में महिला पदाधिकारियों से आत्मक बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही उन्होंने भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है, मैं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा पराकाष्ठा के साथ मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चुनावी प्रबंधन को दतिया जिले के सभी मंडलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सभी जनप्रतिनिधियों के साथ महिला मोर्चा की संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त दतिया जिले की प्रभारी श्रीमती जोशी ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना को अंतिम छोर तक की मातृशक्ति तक पहुंचाने के लिए जिले के सभी मंडलों में सर्व समाज की बहनों तक इस योजना को पहुंचा कर महिलाओं से फार्म बढ़ाने की योजना प्रारंभ की जाएगी 15 मार्च से और सीधे हजार रुपए की राशि उनके खातों में जा सके यह हमारी महिलाएं कैसी सरकार है और मोदी और शिवराज ने महिलाओं के लिए तमाम योजनाओं को संचालित किया है हर समाज की बहनों तक कि इन योजनाओं को पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत बनाकर बहनों को सक्रिय किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिले की प्रभारी सरोज जोशी ने कहा की महिला मोर्चा का संपूर्ण भारत में संगठन खड़ खड़ा करने में अपनी अहम भूमिका के साथ कैलाश वासी श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया ने अपनी भूमिका निभाई थी और यह संगठन का वटवृक्ष को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हम समस्त महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दतिया जिले में महिला मोर्चा के संगठन को विस्तार रूप देते हुए प्रत्येक बूथ के अंदर पर प्रदेश संगठन की रचना अनुसार काम करेंगे ताकि दतिया जिले के सभी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का परचम फेर सके।

भाजपा नवनियुक्त दतिया जिले की प्रभारी सरोज जोशी को बधाई देने वालों में मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, भांडेर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं निगम मंडल अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त घनश्याम पिरौलिया, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, विधायक रक्षा संतराम, सिरोलिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षश्रीमती किरण गुप्ता आदि प्रमुख है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक