*MSP पर कांग्रेस 25000 करोड़ खर्च करती थी वहीं मोदी सरकार इससे 5 गुना अधिक 125000 करोड़ का खर्च करती है - राजकुमार चाहर*

  • Mar 05, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

*भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ*



 *कोंग्रेस मोदीजी की योजनाओं मे अड़ंगे लगाकर उन्हे रोकने का काम कर रही है - अरुण साव*



रायपुर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग रायखेड़ा में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा के मोर्चों मे मोर्चा है। भारतीय जनता पार्टी विचार के लिये काम करती है और कांग्रेस पार्टी एक परिवार के लिए काम करती है। हमारा विचार समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की भलाई के लिये काम करने वाला विचार है। अंत्योदय के हित में काम करने वाला विचार है। साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्त करने के लिये अटल जी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना लाई और किसानों को ब्याज के बोझ से मुक्ति दिलाई। उन्होंने गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया और किसानों का जीवन सुगम किया। वहीं जब से केंद्र में मोदीजी की सरकार बनी है तबसे गरीब और छोटे किसानों के कल्याण की अनेक योजनाएं काम कर रही हैं। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत देश के 11 करोड़ किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रुपया मिल रहा है। यूरिया और डीएपी के दाम कम रखने के लिये मोदी सरकार 50% अनुदान दे रही है। केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य मे जबरदस्त बढोतरी की है। जहां कांग्रेस सरकार इसके लिए 25000 करोड़ खर्च करती थी वहीं मोदी सरकार इससे 5 गुना अधिक 125000 करोड़ का खर्च करती है। किसानों के कच्चे आवास की चिंता करते हुए मोदीजी ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की है और उनके मकानो को पक्का करने का काम कर रहे हैं। मोटे अनाज उगाने वाले किसानों को लाभ देने के लिये भी मोदी सरकार ने बड़ी राशि आबंटित की है। किसानों की फसल को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री बीमा योजना लागू है जिसमें फसल के 30% नुकसान होने पर ही मुआवजा देने का प्रावधान है। ड्रिप सिंचाई और पशुपालन व मत्स्य पालन जैसी कई योजनाएं लागू हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल की सरकार को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि ये गरीब विरोधी सरकार है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये मोदीजी की योजनाओं मे अड़ंगे लगाकर उन्हे रोकने का काम कर रही है। खाद की कालाबाजारी कराकर किसानों तक सस्ती खाद का लाभ नही पहुंचने दे रही। मात्र कुछ हजार रुपये मिलाकर धान की कीमत देने का पूरा श्रेय लेना चाहती है जबकि 90% पैसा केंद्र की मोदी सरकार देती है। प्रधानमंत्री आवास के तहत गरीब किसानों के मकान नही बनने दे रही। छोटे किसान भूपेश सरकार से बहुत परेशान हैं। साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमे प्रदेश से ऐसी गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेकना है और छत्तीसगढ़ में अंत्योदय की हितकारी सरकार बनानी है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक