विदेशी मीडिया ने दीपिका को बताया ब्राजीलियन मॉडल:फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा, बोले- ये सरासर नस्लवाद है

  • Mar 14, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

13 मार्च को लॉस एंजिल्स में हुई ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पहचान गलत बताई गई। इस दौरान विदेशी मीडिया चैनल ने उनकी पहचान हॉलीवुड मॉडल कैमिला अल्वेस बताई। विदेशी मीडिया के इस रवैये पर दीपिका के फैंस भड़क उठे और ट्वीट के जरिए चैनल को खरी खोटी सुना डाली।

दरअसल ने दीपिका के फोटो पर उनकी पहचान कैमिला अल्वेस बताई गई है, जो कि एक ब्राजीलियन मॉडल हैं। इस पर भड़के फैंस ने कहा कि दीपिका खुद ही इंटरनेशनल सिनेमा इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। इसके बावजूद अगर विदेशी मीडिया उन्हें नहीं पहचान पाता है, यो यह सरासर नस्लवाद और मीडिया चैनल की सरासर लापरवाही है।

दीपिका के फैंस ने मीडिया चैनल पर निकाली भड़ास
गेट्टी मीडिया चैनल को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘ये दीपिका पादुकोण हैं, न कि कैमिला अल्वेस।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ये हैं पठान की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण। 2 महीने पहले उनकी फिल्म के लिए भारत में उनका बहिष्कार किया गया था और आज उन्होंने ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। आज बॉयकॉट गैंग को शर्म आनी चाहिए।
एक अन्य फैन ने लिखा- गेट्टी इमेज, ये दीपिका पादुकोण है। आप शायद कन्फ्यूज हो कि ये कैमिला अल्वेस हैं। आपको बता दूं कि दीपिका खुद में ही काफी फेमस हैं। उनके 72 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

ब्लैक गाउन में दीपिका ने अपनी तरफ खींचा सबका ध्यान
दीपिका ने लुइस वुइटन क्लासिक ऑफ शोल्डर गाउन में 2023 ऑस्कर के कार्पेट पर अपनी शानदार एंट्री ली। अपनी खूबसूरती से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सेरेमनी के दौरान दीपिका ने बड़ी ही खूबसूरत और सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर पहुंचीं और वहां RRR के गाने नाटू-नाटू को प्रेजेंट किया।

दीपिका ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर शामिल होने वाली तीसरी महिला हैं। इससे पहले पार्सिस खंबाटा और प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर में पहुंच चुकी हैं। दीपिका के इस खास अचीवमेंट के लिए सेलेब्स समेत देशभर से बधाइयां मिली हैं। आलिया भट्ट, सामंथा रुथ प्रभु से लेकर कंगना रनोट तक, कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया।



COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक