राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हैल्थ कैम्प का किया अवलोकन

  • Mar 15, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को अटेर जनपद पंचायत के परा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम के बाद हैल्थ कैम्प का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने डाक्टरों से मरीजों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डाक्टरों से पूछताछ की कि किस बीमारी के कितने मरीज निकलकर आए हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल बीमारी के मरीज आते हैं तो जिला प्रशासन के संज्ञान में अवश्य लाऐं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को 2047 पर खात्मा करना है। उन्होंने क्षय रोग के मरीजों को गोद लेकर उन्हें समय पर दवाईयां, पोष्टिक पोषण आहार उनकी देखभाल करना है। क्षय रोग की बीमारी को 2025 तक खत्म करने का केन्द्र सरकार ने संकल्प लिया है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यूपीएस कुशवाह ने बताया कि कैम्प में 203 मरीजों का पंजीयन हुआ। इसमें ब्लड प्रेसर के 17, डायबिटीज के 10, फीवर के 7, खांसी के 50, दस्त का 01 मरीज का उपचार किया गया। मौके पर 8 लोगों केे आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 30 लोगों की आभा आईडी बनाई गई 5 क्षय रोगियों को निश्चय मित्र योजना में पोष्टिक आहार की टोकरी भेंट की, 80 लोगों का ब्लड टेस्ट किया गया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक