Selena Gomez: इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं सेलेना गोमेज, खास अंदाज में फैंस को कहा थैंक्यू

  • Mar 20, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

Selena Gomez: हाॅलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला बन गई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखकर उन्हें थैंक्यू कहा है। उन्होंने ये स्पेशल मैसेज अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ कुछ फोटोज शेयर की और लिखा, 'काश मैं आप सभी 400 मिलियन लोगों को गले लगा पाती।' खबरों के मुताबिक सेलेना ने हाल ही में 400 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं। इसका मतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस नंबर को हिट करने वाली ये पहली महिला हैं


खास अंदाज में फैंस को कहा थैंक्यू

सेलेना से पहले काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली महिला थीं। काइली के 38.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। पिछले महीने सेलेना इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलिब्रिटी बन गई थीं तो उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया। पिछले महीने सेलेना ने टिकटाॅक पर ये कहते हुए लाइव किया था 'मैं बहुत खुश हूं, मैं बहुत धन्य हूं। पूरी दुनिया में मेरे सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे फैंस हैं और मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती।

COMMENTS