कांग्रेस प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

  • Mar 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण यह दिन लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन

भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेंगे


दमोह। कांग्रेस प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र पर कुठाराघात है| उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के सच बोलने से डरती है और जिन लोगों ने देश को लूटा है उनका बचाव कर रही है| भाजपा को जिससे भी डर लगता है वो उसे रास्ते से हटाने की कोशिश में लग जाती है। राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा आज उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है। कांग्रेस भारत जोड़ने में लगी है और भाजपा भारत तोड़ने में। आज का दिन लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस पार्टी को दबाने की कोशिश हुई है तब तब कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकतवर बन कर वापस लौटी है| इससे पहले भी जनता पार्टी शासन के दौरान स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी की भी लोकसभा की सदस्यता छीनी गई थी| उसके बाद 1980 में जनता ने फिर से कांग्रेस पार्टी को जनादेश देकर सत्ता सौंपी थी|  सिंह ने कहा कि एक एक कांग्रेस कार्यकर्त्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है| कांग्रेस भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेगी और लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ होने वाले षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगी |

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक