जनपद सदस्य महेंद्र पटेल ने रखा प्रस्ताव, अधिकारियों ने दिए सुझाव
रितेश कटरे ब्युरो चीफ पुष्पांजलि टुडे बालाघाट
कृषि स्थाई समिति की प्रथम बैठक का आयोजन कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लांजी के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कृषि स्थाई समिति के सभापति टुमनलाल घोरमारे ने की। इस दौरान कृषि स्थाई समिति के नवनिर्वाचित सदस्य महेन्द्र पटेल, नीलकंठ ठाकरे, युवराज पटले, सुरेश नारनौरे, गोवर्धन घोरमारे एवं श्रीमती चित्ररेखा भोयर उपस्थित रहे। बैठक में कृषि विभाग से कृषि स्थाई समिति के सचिव संजय कुमार उइके प्रा व कृ वि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस वर्ष रबी मौसम में ग्रीष्मकालीन धान का रकबा कम करने व दलहनी एवं तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया। इसके साथ ही वर्तमान में सभी ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों में कृषि विभाग के अमले द्वारा स्वीकृत बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा स्प्रिंकलर पाइपलाइन, विद्युत पंप सेट, ड्रीप एवं बलराम तालाब योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग के द्वारा सिंघाड़ा की खेती , फल सब्जी व पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान योजना, लंफी बिमारी, खुरफा वह मुंहपखा की जानकारी दी गई। बैठक में समिति के सदस्य महेंद्र पटेल ने कीटनाशक एवं उर्वरक उच्च गुणवत्ता युक्त उपलब्ध कराया जाए ऐसा प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में पशुपालन विभाग से डा दीपीका वरकड़े, उद्यानिकी विभाग से निलेश सुलाखे, मत्स्य विभाग से शरद ठाकुर, कृषि विभाग से ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी अमित नारनौरे, जी एस भौतेकर, सुनिल उइके, कुलदीप गनवीर, विनय प्रकाश बागड़े, कु विनिता रंगारी, कु इंदु उइके, कु मोनिका मसराम व बी टी एम विनय उइके उपस्थित रहे।