करचिया के राम भक्तों द्वारा राम नवमी उपलक्ष में श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा अखंड सुंदरकांड पाठ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की पूजा एवं भण्डारा का आयोजन रखा प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पूजा समय सुबह 10 बजे बजे सुंदरकाण्ड पाठ शाम 06 बजे

  • Mar 31, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image


संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

 -बाजे गाजे एवं अनेक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा शाम 4:30 बजे शोभायात्रा देवभोग से होते हुए श्री हनुमान मंदिर,दुर्गा मंदिर होते हुए गांधी चौक 



श्री चेतन नायक  ने कहा कि– 

रामनवमी के दिन आम तौर पर हिन्दू परिवारों में व्रत-उपवास, पूजा पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। राम जी के जन्म के समय पर उनके जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है और खुशियों के साथ उनका स्वागत किया जाता है।कई घरों में विशेष साज-सज्जा कर, घर को पवित्र कर कलश स्थापना की जाती है और श्रीराम जी का पूजन कर, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है।इस दिन विशेष तौर पर श्रीराम के साथ माता जानकी और लक्ष्मण जी की भी पूजा होती है और हर हिंदू को रामनवमी को भव्य रुप से मनाना चाहिए हर गली हर मोहल्ले से यह प्रयास करना चाहिए कि राम जी की रैली भव्य रूप से निकाली जाए ।


योगेश बीसी ने कहा- 


 हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम जी के जन्म पर्व के कारण ही इस तिथि को रामनवमी कहा जाता है


देवेंद्र टांडिल्य  ने कहा- 


राम नवमी एक प्रसिद्ध और हर सनातनी हिन्दू का प्रमुख त्योहार है। यह शुक्ल पक्ष चैत्र माह के नवमी तीथी को मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु के अवतार हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन को राम नवमी या श्री राम प्रकट उत्सव के रूप में मनाया जाता है हर सनातनी हिंदू को पूरे वर्ष इस दिन का इंतजार होता है और प्रभु के इस प्रकट उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए मेरा यह अपील है कि हर सनातनी हिंदू अपने घर में भगवा ध्वज लगाए वह रामनवमी के दिन घर में पूजा अर्चना करें और अपने घर के आगे दीपावली की तरह दीप जलाएं और अपने घरों को सजाएं और सभी सनातनी हिंदू इस महापर्व पर एक दूसरे को बधाई दें और मर्यादा पुरुषोत्तम राम का भजन कीर्तन करें।

श्री राम भक्त करचिया द्वारा राम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  करचिया युवा संघ बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया  

बसंत बीसी ,जसवंत पारी  पंकज बीसी योगेश बीसी चैतन नायक, देवेन्द्र टांड़िल्य, भीखराम बीसी, छायाबंत बीसी,  हेमकांत पारी दिलीप नागेश,  हेमलाल पारी,पुस्तम नायक,मधवो पारी ,अमर सिंह पारी प्रेम नायक, डी एच पारी, सूरज बीसी, हेमकूमार बीसी, छायासंत बीसी रूपसिंग निषाद, एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक