क्षत्रिय सरगरा समाज युवा संगठन का छठवां होली स्नेह मिलन मुंबई में तैयारियां जोरों पर।

  • Apr 04, 2023
  • Nenaram Sirvi Bureau Chief Pali Raj.

news_image

क्षत्रिय सरगरा समाज युवा संगठन मुंबई छठवां होली स्नेह मिलन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर 



पुष्पांजलि टुडे संवाददाता पाली राजस्थान



मुंबई -भिवण्डी में विशाल होली स्नेह सम्मेलन 9/अप्रैल/2023 को

क्षत्रिय सरगरा युवा संगठन मुंबई के तत्वाधान में वार्षिक होली स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह,9/अप्रैल/2023 को भिवंडी में आयोजित होगा। आपको बता दें कि भिवंडी के वराल माता मन्दिर भवन भिवण्डी में आयोजित होने जा रहा है। क्षत्रिय सरगरा समाज युवा संगठन मुंबई के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान सेपटावास ने बताया कि समारोह में फिल्म अभिनेत्री टिना प्रजापति, सुप्रसिद्ध भजन गायिका कविता पवांर, एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक मोहित देवडा सोजत, नृत्यांगना हेमा धर्मेंद्र अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। होली स्नेह मिलन समारोह में मंच संचालक राष्ट्रीय उद्धघोषक मुरलीधर सागर व राष्ट्रीय उद्धघोषक मुकेश हिरावत खारडा करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजक, अध्यक्ष अर्जुन भाटी, भंवर भाटी,राज परमार, दिनेश दहिया,शरत सोलंकी,रतन चौहान, भावेश धवल,लक्ष्मण चौहान, नारायण राठौड़, अशोक दहिया,तारूजी नाशिक,प्रेम रतन भाटी, सुखदेव हिरावत, जगदीश राठौड़, गोविंद पंवार , ताराराम सोलंकी,शैलेश कुमार, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता तैयारियो में झूठे हुए हैं। सक्रिय समाज सेवी अर्जुन चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में बडी संख्या में भारत वर्ष के समाज बंधू एवं तमाम समितियां, संत गण महिलाएं बच्चे मौजूद रहेंगे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक