संजय कपूर आयेगें आज करेगें जय भारत सत्याग्रह

  • Apr 05, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image


दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत 5 अप्रैल 2023 बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव संजय कपूर जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी धर्मेश घई, सहप्रभारी पवन पटेल का दमोह आगमन हो रहा है वह जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को दोपहर 12 बजे संबोधित करेगें उसके उपरांत विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च करते हुए बस स्टेण्ड होकर घंटाघर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर रामधुन करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेन्द्र राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र राजपूत, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम तिवारी सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग ब्लाक अध्यक्ष मंडलम सेक्टर के अध्यक्षो से उपस्थिति की अपील की है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक