भाजपा मंडल गोहरापदर में विभिन्न बूथों में मनाया गया स्थापना दिवस,मंडल मुख्यालय में फहराया गया पार्टी ध्वज

  • Apr 06, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image


संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट

गोहरापदर  भाजपा मंडल गोहरापदर में पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न स्थानो में स्थापना दिवस मनाया गया.कार्यकर्ताओं ने गाँव गाँव में पार्टी ध्वज फहराया गया.मंडल मुख्यालय गोहरापदर में पार्टी के ४३ वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें बजरंग चौक स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष ध्वज वंदन किया गया,जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ताओं के नाम सम्बोधन को देखा।प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन हित में कारण करने का मूलमंत्र दिया।साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुनारायण तिवारी को पार्टी के गमछा और श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा की आज संगठन ने अपने स्थापना के ४३ वर्ष पूर्ण कर लिए है.हमारे संगठन की निरंतरता ही सफ़लता का कारण है।आज इसी वजह से संगठन इतना विस्तृत हो रहा है।संस्थापक नेताओं के दूरदर्शी सोच और पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा हमारी ताक़त बन चुकी हैं।


भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हम विश्व के सबसे बड़े संगठन के कार्यकर्ता है,बीते वर्षों में कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम ही संगठन को दिन प्रतिदिन मज़बूत करते जा रहा है।हमें आने वाले समय में भी अधिक एकजुटता के साथ संगठन कार्यों में संलग्न रहना हैं।सभी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित के कार्यों में शामिल होकर बढ़ावा देना है,स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ.योगीराज माखन कश्यप,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक,चंद्रप्रकाश साहू,कीर्तन राम यादव,इंदर मांझी,डमरूधर यादव,पदमन नागेश,नरसिंग यादव,लक्ष्मण नागेश,सुरेश यादव,रोहित नागेश,भूषण तिवारी,हेमराज यादव,केशरी दौरा,विनोद यादव,धनीराम सिन्हा,दीपक मिश्रा,बीरबल बघेल सहित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक