संभागीय ब्यूरो गौरीशंकर कुशवाहा की पुष्पांजली टुडे की खबर
मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष श्री एस.पी.राय द्वारा बताया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार वन विभाग द्वारा जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक उत्तर वनमंडल पन्ना में आज दिनाँक 10/4/2023 को आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से श्री गर्वित गंगवार वनमंडलाधिकारी उत्तर पन्ना, श्री पुनीत सोनकर वनमंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना,रिपुदमन सिंह भदौरिया उपसंचालक पन्ना टाईगर रिज़र्व एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष एस. पी.राय, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना नागर एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक के दौरान मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य रूप से वन कर्मचारियों को शस्त्र चलाने का अधिकार पदोन्नति न होने के कारण वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को उच्चतर पद का प्रभार पन्ना टाईगर रिज़र्व से लगा होने के कारण उत्तर पन्ना के क्षेत्रीय अमले को टाईगर रिजर्व के समान भत्ते एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए।स्थाईकर्मी नियमितीकरण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार स्थायी कर्मी नियुक्ति ,विभिन वनमंडलो में विगत कई वर्षों से जमे लिपिकीय संवर्गों का स्थानांतरण कंप्यूटर ऑपरेटरों की वेतन विसंगतिया जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शीघ्रातिशीघ्र विभिन्न वनमंडलो में लंबित कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने का आस्वासन दिया गया और कहा गया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक तीसरे माह बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण किया जा सके।