ज्योतिवाफुले ने समाज से कुरीतियों को किया दूर - ​बिरथरे

  • Apr 11, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image


भाजपा ने पोहरी विधानसभा में गांव—गांव चलो, घर—घर चलो अभियान के तहत लोगों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


पोहरी। भारतीय जनता पार्टी द्धारा गांव—गांव चलो, घर—घर चलो अभियान के तहत गांव—गांव में जाकर भाजपा सरकार द्धारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई। गांव—गांव चलो, घर—घर चलो अभियान के तहत पोहरी विधानसभा ग्राम तिमानी, सालोदा, बेधारी, बमरा में लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 


महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले भारत के महान व्यक्तित्वों में से एक है। वह एक समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक, विचारक, क्रांतिकारी के साथ अन्य प्रतिभाओं के धनी थे। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 ईसवी को सतारा महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी माता का नाम चिमनाबाई और पिता का नाम गोविंदराव था। ज्योतिबा फुले का मानना था कि समाज और देश तभी आगे बढ़ सकता है जब महिलाएं भी शिक्षित हों। जब देश में बच्चियों और महिलाओं की शिक्षा के लिए किसी विद्यालय की व्यवस्था नहीं थी, तब 1848 में उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोल दिया। विद्यालय तो खुल गया लेकिन समस्या यह थी कि उसमें पढ़ाने के लिए कोई शिक्षिका उपलब्ध नहीं थी। फुले ने तब अपनी पत्नी सावित्री बाई को स्वयं पढ़ाया और उन्हें शिक्षक बनाया। इसके बाद सावित्री बाई लड़कियों के लिए शुरू किए गए स्कूल में पढ़ाने लगीं। इस दौरान महामंत्री सोनू बिरथरे व पृथ्वीराज जादौन ने लोगों को केंद्र सरकार द्धारा चलाई जा रही प्रधान मंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई), जन-धन से जन सुरक्षा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योजति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई),

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई),अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंंड अप इंडिया योजना व राज्य सरकार की मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, एमपी भूलेख, मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना, एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना

मध्यप्रदेश छात्रवृत्ति योजना, एमपी लॉन्च पैड योजना, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, आवास योजना के बारे में जानकारी दी। संचालन किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, व आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अधोक गुर्जर ने व्यक्त किया।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक