डेयरी संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

  • Apr 13, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image


डेयरी से किया 900 किलो घी जप्त

भिण्ड । कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में आज खाद्य सुरक्षा विभाग एवं थाना गोरमी के पुलिस बल द्वारा ग्राम अरेले का पुरा थाना गोरमी स्थित राजवीर सिंह की डेयरी पर कार्यवाही कर भारी मात्रा में घी जप्त किया गया और डेयरी के संचालक के विरूद्ध थाना गोरमी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं थाना गोरमी के पुलिस बल द्वारा अरेले का पुरा स्थित राजवीर सिंह नरवरिया की डेयरी पर संयुक्त कार्यवाही की गई। डेयरी पर मावा निर्माण किया जा रहा था। मौके पर राजवीर सिंह ने बताया कि उसके द्वारा गांव में ही स्थित भगवान सिंह नरवरिया के मकान में घी का संग्रहण किया गया है। मकान का निरीक्षण करने में पाया कि मकान के एक कमरे में 60 टीन घी मात्रा लगभग 900 किलो रखे पाये गये। डेयरी संचालक राजवीर सिंह से घी का संग्रहण भगवान सिंह के मकान में करने का कारण पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। प्रथम दृष्टि यह प्रतीत हुआ कि राजवीर सिंह दूध से घी निकालकर, घी के स्थान पर अन्य फेट मिलाकर मावा का निर्माण करता है। डेयरी संचालक से घी और मावा के नमूने जांच हेतु लिए गए और डेयरी में संग्रहित 15 किलो मावा एवं 900 किलो घी जप्त किया गया। जप्तशुदा माल की कीमत लगभग 4 लाख 53 हजार 750 रूपये है। डेयरी में मावा का निर्माण अत्यंत अस्वच्छकर एवं अस्वास्थ्यकर दशाओं में किया जा रहा था। डेयरी संचालक के विरूद्ध थाना गोरमी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

कार्यवाही दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता,कु. रेखा सोनी एवं थाना प्रभारी गोरमी ब्रजेन्द्र सिंह सेंगर अपने दल के साथ उपस्थित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक