पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन सर्वपल्ली की पुण्यतिथि एवं सेन महाराज की जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

  • Apr 18, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सिरोंज

          देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 48 वीं पुण्यतिथि और संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली    राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे, उनके इन्हीं गुणों के कारण भारत सरकार ने उन्हें सर्वाेच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। भारत वर्ष में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मनाया जाता है। उन्होंने अपने लेखों और भाषणों के माध्यम से विश्व को भारतीय दर्शन शास्त्र से परिचित कराया। सारे विश्व में उनके लेखों की प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण सर्वश्री राजीव सिंह, प्रकाश जैन, महेन्द्र जोशी, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, गुरमीत सिंह मंगू, रवि सक्सेना, अवनीश बुंदेला, स्वदेश शर्मा, शहरयार खान, फरहाना खान, मप्र कांग्रेस केश शिल्पी अध्यक्ष विनोद सेन, पूर्व विधायक श्रीमती शीला त्यागी, महिला कांग्रेस की जमना मरावी, पूर्णिमा तिवारी, संजय कांवले, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू (सिंगरौली), पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, गोर्वधन रायकवार, शरद पुरोहित, हेमराज रजक (सागर), शाहरूख सुलेमानी, ज्योति ठाकुर, प्रेमनारायण डिम्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कार्यक्रम एवम कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया, वहीं आभार मप्र कांग्रेस केश शिल्पी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद सेन के द्वारा किया गया

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक