सही जीवन शैली हमे स्वस्थ्य रखती है-डा. करण कक्कड़

  • Apr 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जीतो महिलाओं का सीक्रेट्स ऑफ़ रिवर्सिंग डिसिज़ विद् फूड कार्यक्रम

बेंगलुरू :कुछ बीमारियां ऐसी होती है जिनके लक्षण शरीर में मौजूद रहते है और उन लक्षणों को महसूस करते हुए भी हम उनको नजरअंदाज करते है। इंसान की आदते अच्छी होनी चाहिये और जीवन शैली सही होनी चाहिये और यही हमे स्वस्थ्य रखने में मदद करती है। यह बात जीतो बैंगलुरु नार्थ की महिला विंग द्वारा राष्ट्रीय योजना हेल्थ एंड न्यूट्रीशियन के अंतर्गत ज़ूम पर आयोजित कार्यशाला “सीक्रेट्स ऑफ़ रिवर्सिंग डिसिज विद् फ़ूड” में कलकत्ता के डा. करण कक्कड़ ने कही। उन्होंने कहा कि शरीर में रही ज्यादातर बीमारियों को समय रहते सही जीवनशैली और अच्छी आदतों के द्वारा उलटा किया जा सकता है। डा. कक्कड़ ने कहा कि न्यूट्रीशियन के द्वारा हिलिंग पॉवर सीखने से हम दवाईयों एवं बीमारियों से आसान तरीक़े से फ्री रह सकते है बशर्ते हमें दवाइयों का सही ज्ञान हो। अपना सही ख़ान-पान ही अपने रोग लड़ने में मददगार है। ये बात भी सही है कि रोग का उत्क्रमण रातों-रात नहीं हो जाता। संक्रमण को रोकने के लिए अपनी जीवनशैली और दिनचर्या में कई बदलाव करने होंगे।जैसे आहार और व्यायाम के माध्यम से वजन कम करने से भी मधुमेह को उलटने में मदद मिल सकती है।मोटापा कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह स्वास्थ्य स्थितियों की एक विस्तृत श्रृंखला के जोखिम को बढ़ा सकता है, हृदय रोग, स्ट्रोक, शरीर में दर्द, पित्ताशय की बीमारी आदि हो सकती है।भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां खाना, ट्रांस-फैट और सैचुरेटेड फैट से परहेज करना, चीनी का सेवन सीमित करना, धीरे-धीरे खाना आदि मोटापे को उलटने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोगों में बहुत तनाव है , जो कई बीमारियों का कारण बनता है। यह उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से लेकर चिंता  तक बढ़ा देता है। नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार और अच्छी नींद से व्यक्ति तनाव का प्रबंधन कर सकता है।डॉ कक्कड़ ने कई मरीज़ों के अनुभवों को साझा किया। डायट चार्ट को लागू करने की सलाह दी। कार्यशाला का प्रारम्भ नवकार मंत्र  से हुआ। जीतो बैंगलुरु नार्थ महिला विंग बिन्दु रायसोनी ने सभी का स्वागत किया। डाइरेक्टर इन चार्ज अपैक्स सुनीता बोहरा, अपेक्स चेरपर्सन संगीता ललवानी ने आयोजन के लिये शुभकामनाएँ भेजी। केकेजी ज़ोन कन्वेनर यश्मा जैन ने आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया। अपेक्स हेल्थ एंड न्यूट्रीशियन संयोजक निशा सामर ने विषय प्रस्तुति देते हुए जीवन जीने के चार तरीक़े विस्तार से बतायें। जीतो बैंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा ने गाँव एवं शहरी जीवन के लाभ बताये। डॉ करण कक्कड़ का परिचय संयोजिका मनीषा दोषी ने किया। धन्यवाद सहम्बत्री पिंकी मेहता ने दिया तथा आगामी कार्यक्रम की सूचना उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाफ़ना ने दी। संचालन सह-संयोजिका बिन्दु नाहर ने किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक