कही भी पेयजल की समस्या न रहे, सुनिश्चित किया जाये-कलेक्टर अग्रवाल

  • Apr 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जनपद दमोह में अधिकारियों की बैठक संपन्न

समीक्षा कर दिए गये अहृम दिशा-निर्देश

दमोह। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा है कि पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। जहां कहीं भी हैंडपंप खराब हैं तत्काल उनका सुधार करवाया जाए। जल निगम दमोह जनपद के क्षेत्र में चल रहे कार्यों को तेज गति से पूरा करें। यहां जनपद मुख्यालय में पेयजल कंट्रोल रूम स्थापित कर लिया जाए ताकि समस्या आने पर उसका त्वरित निराकरण किया जा सके। कलेक्टर अग्रवाल जनपद पंचायत कार्यालय दमोह के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, एसडीएम गगन बिसेन विशेष रूप से मौजूद रहे। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न समय पर मिलने और पात्रता पर्ची के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अन्न उत्सव की जानकारी लेकर समय पर खाद्यान उठाव सुनिश्चित कराने के लिए कहा। बैठक में तहसीलदार दमोह को भू-अधिकार और धारण अधिकार के तहत किए जा रहे कार्य की जानकारी लेकर निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए कहा गया।

 बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर अग्रवाल ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। सीईओ जनपद पंचायत ने बताया ई-केवाईसी 80 प्रतिशत हो गया है। स्वनिधि योजना के संबंध में कलेक्टर ने दमोह जनपद, नगर पालिका हिंडोरिया और नगर पालिका दमोह से प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना हैं इसमें लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में नगरीय निकाय दमोह और हिंडोरिया की समीक्षा की गई। दोनों स्थानों पर पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नगर पालिका दमोह के सीएमओ को कहा गया कि दमोह नगर में प्रतिदिन वाटर सप्लाई की कार्य योजना पर कार्य समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साफ सफाई और स्वच्छता अभियान के संबंध में चर्चा करते हुए समुचित दिशा निर्देश दिए।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक