छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

  • Apr 22, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image

छत्तीसगढ़

सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं  दी



रिपोर्ट: प्रमेश अवस्थी देवभोग


 


सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी


 


अमलीपदर:-आज पूरे देश में जगह जगह भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत विश्व के समस्त विप्र जन से निवेदन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रोशनलाल अवस्थी, राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय पांडेय, अमलीपदर के विप्र समाज के अध्यक्ष श्री त्रिलोकी तिवारी एवं  सरवन सतपथी  ने अपने संदेश में कहा है कि विप्र जन सदा ही सभी के सुख दुख के साथी एवं सभी जाति वर्ग को लेकर चलने वाला समाज है, सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने अपने अमलीपदर शहर में परशुराम जन्मोत्सव मनाने हेतु सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा गया है कि सर्वप्रथम अपने अपने घरों पर भगवान परशुराम जी का पूजा अर्चना कर ब्राह्मण समाज भवन पर सभी एकत्रित हो एवं ब्राह्मण समाज भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।


सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोशनलाल अवस्थी ने अन्य जगहों के समाज प्रमुखों से भी कहा है कि वह भी अपने अपने क्षेत्रों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने हेतु कार्य योजना तैयार कर मनाया जाए एवं घर घर पर परशुराम जी का पूजा अर्चना करें। हमारे विप्र समाज के लोग हर घर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करके समाज के भवन में एकत्र होकर के एक साथ भगवान परशुराम के पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाले यह शोभायात्रा शांति का प्रतीक है।

COMMENTS