प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में प्रथम स्थान पर गोहद नगर पालिका

  • Oct 21, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगरीय मंत्री भूपेंद्र सिंह का किया सम्मान


  केंद्रीय आवासन मंत्री ने सी. एम. ओ. को दिया अवार्ड किया  सम्मानित

मोनू बाथम पुष्पांजली टुडे

गुजरात के राजकोट शास्त्री मैदान में बुधवार शाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कार्यक्रम में पहुंचकर मध्य प्रदेश के नगरीय मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रमुख सचिव मनीष सिंह आयुक्त भरत यादव सचिव सत्येंद्र सिंह को सम्मानित किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोहद नगर पालिका सीएमओ सतीश कुमार दुबे को शील्ड और अवार्ड देकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने  सम्मानित किया हैं।

 आवास योजना के 150 दिन चैलेंज मे उत्कृष्ट कार्य कर  नगर पालिका गोहद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। यह अभियान 21 जून 2021 से 19 नवंबर 2021 तक चला था। जिस मे गोहद नगर ने 150 दिन मे सर्वाधिक आवास मकान बना कर एक कीर्तिमान हासिल किया और देश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इस अभियान का संचालन सी एम ओ  सतीश कुमार दुबे ने निर्देशन मे प्रभारी सहायक यन्त्री मनोज कुमार उपाध्यय आवास शाखा के नोडल अधिकारी आकाश त्यागी, एवं आवास शाखा प्रभारी सीमा चतुर्वेदी, व कम्प्यूटर ऑपरेटर मुनेश शर्मा की देख रेख मे किया गया है।

 नगर पालिका गोहद की ओर से इस कार्यक्रम मे सी एम ओ सतीश कुमार दुबे, उपयत्री आकाश त्यागी, कम्पूयटर ऑपरेटर मुनेश शर्मा, एवं मुकुंद शर्मा ने भाग लिया। मंच पर सीएमओ सतीश कुमार दुबे व आकाश त्यागी ने भी अवार्ड प्राप्त किया हैं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक