शिक्षक संजीव कुमार पाठक बने कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

  • Apr 26, 2023
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

शिक्षक संजीव कुमार पाठक बने कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ का श्री संजीव पाठक जन शिक्षक  सी.ए.सी.झरकुआ को जिला उपाध्यक्ष पन्ना बनाया गया है  मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष श्री एस.पी. राय द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यह नियुक्ति की गई।शिक्षक संजीव पाठक को मप्र कर्मचारी कांग्रेस की जिला स्तरीय कमान मिलने से यह उम्मीद बंध गई है कि अब कर्मचारियों के हितों की आवाज शासन और प्रशासन के समक्ष जोरदारी के साथ उठेगी। शिक्षक श्री पाठक ने अपने इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष एस. पी.राय सहित अन्य वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे उनके द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे शिक्षक श्री पाठक के कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बनने पर जिला स्तर के कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त है सभी कर्मचारी साथियो के द्वारा श्री पाठक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

COMMENTS