प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें संस्करण पर दमयंती नगर मंडल के 61 बूथों पर सुनी जाएंगी मन की बात

  • Apr 30, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। भाजपा युवा नेता मोंटी रैंकवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि दमयंती नगर मंडल के सभी 61 बूथों पर मन की बात के प्रसारण की व्यवस्था की गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का प्रसारण देशभर में 4 लाख केंद्रों पर किया जाएगा। 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। दमयंती नगर मंडल के अध्यक्ष पवन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर विधानसभा में करीब 100 से अधिक स्थानों पर मन की बात के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। जिसमें दमोह विधानसभा के दमयंती मंडल में 25 बूथों पर विशेष जगह और शेष बूथों पर अलग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कुल मिलाकर दमयंती मंडल में 61 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में चुने हुए जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। विभिन्न सामाजिक संगठन और अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आगे आ रही हैं। श्री तिवारी ने बताया है कि शतकीय संस्करण को सफल बनाने के लिए पार्टी ने समस्त जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को एक-एक बूथ का प्रभार सौंपा गया है। सभी वार्ड अध्यक्ष और वार्ड प्रभारी अपने अपने बूथों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।दमयंती नगर मंडल के कार्यालय मंत्री अनिल सैनी और युवा नेता रमाकांत वाजपेई ने दमयंती नगर मंडल के समस्त भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100 वें संस्करण को अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक बूथ पर सुनने की अपील की गई है। तो वही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी सिविल 06 के बूथ पर तो दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी सिविल 08 में, पूर्व वित्त मंत्री बजरिया वार्ड 05 में सुनेंगे मन की बात।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक