Oct 21, 2022 पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी बैंक पहुंच किसानो की समस्याएं सुनी... पुष्पांजलि टूडे की खबर

  • Oct 21, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

सहकारी बैंक में किसानो से दुर्व्यहार करने वाला भृत्य हटाया जाएगा....

Oct 21, 2022

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी बैंक पहुंच किसानो की समस्याएं सुनी...

पुष्पांजलि टूडे की खबर


देवभोग-सहकारी बैंक में किसानो से भृत्य करता है दुर्व्यवहार,बदइंतजामी से नाराज पूर्व विधायक किसानो के साथ बैंक पहूँचे। बीएम ने कहा भृत्य हटाया जाएगा, सुविधा मिले इसकी हर सम्भव कोशिस करते हैं। बोनस के रकम सरकार ने विगत 19 अक्टूबर को किसानो के खाता में डाल दिया है।ज्यादातर खाते सहकारी बैंकों में है। 20 अक्टूबर से ही पैसा आहरण करने बैंक में भारी भीड़ लग रही है। इस बीच कुछ किसान बैंक भृत्य के दुर्व्यवहार के शिकार हो रहे थे। किसान पेकुराम नायक ने पूर्व सांसदीय सचिव रहे भाजपा नेता गोवर्धन मांझी को घटना से अवगत कराया। उसने बताया कि नशे में धुत्त भृत्य द्वारा लगातार किसानो से गाली गलौच व दुर्व्यवहार किया जा रहा है। एसडीएम के नाम एक लिखित शिकायत पत्र भी बनाया गया है।किसानो को समस्या सुनने के बाद,समस्या समाधान के चीर परिचित अंदाज में गोवर्धन मांझी किसानो के साथ सीधे जिला सहकारी बैंक पहूचे। बीएम दुष्यंत इंगले के सामने ही सारी बात किसानो ने बताई,विड्रॉल व अन्य समस्याओं को भी रखा गया। संस्था की ओर से प्रबंधक ने माफी मांगी फिर उन्होंने माना कि नशे की हालात में भृत्य सरजू मंडावी लगातार लापरवाही व गलतियां करते आ रहा है। उसे हटाने पूर्व में भी जिला कार्यालय को किये गए पत्राचार से अवगत कराया। इंगले ने भृत्य को जल्द हटाने का भरोसा दिलाया है।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक