अज्ञात कारणों के चलते 38 वर्षीय अधेड़ ने लगाई फांसी

  • May 04, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

रामपुरा:- नगर के जगम्मनपुर रोड़ पर पंडित रामदत्त द्विवेदी महा विद्यालय के कुछ दूरी पर महूटा मोड़ से पहले खेत में खड़े नीम के पेड़ से 38 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। खेती किसानी के काम से जा रहे किसानों ने पेड़ पर लटका शव देखा तो हैरान हो गये। किसानों द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार मय हमराही ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से नीचे उतारा। जिसके बाद म्रतक की पहचान कन्हैया सिंह पुत्र फूलसिंह 38 वर्ष निवासी घाटमपुर परास के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश्य ने बताया कि जगम्मनपुर रोड़ पर सड़क के निकट एक शव के पेड़ से लटकने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पेड़ से उतारा तथा मृतक की पहचान की। जानकारी करने पर पता चला है कि मृतक की बहन की ससुराल थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में जितेन्द्र सिंह के यहाँ हैं। म्रतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई हैं। विधवध कार्यवाही की जा रही हैं।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक