पंकज त्रिपाठी स्टेट हेड
पुष्पांजली टुडे न्यूज
अस्पतालों में दम तोड़ते मरीजों को समय पर इलाज मिले
भोपाल । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने प्रदेश भर के डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करने के साथ ही सरकार से अनुरोध किया है कि उनकी मांगे माने। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की है कि चिकित्सा विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हस्तक्षेप खत्म कर चिकित्सकों को स्वतंत्र अधिकार दिये जाये ।
भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान को उन्होंने भोजन, बैठक और विश्राम अभियान कहा एवं भाजपा का पराजय अभियान निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जनता द्वारा भाजपा नेताओं को कई स्थानों पर काले झण्डे दिखाकर भगाया गया। जनता का जनमानस अब पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हो चुका है। सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को दबाव डालकर भारतीय जनता पार्टी का कार्य करने के लिए विवश किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी द्वारा कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने के निर्णय की डॉ. सिंह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें यथोचित मान सम्मान दिया जायेगा।
दिल्ली में जन्तर - मन्तर पर पहलवान खिलाड़ियों द्वारा किये जा रहे शांति पूर्ण धरने पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने की निन्दा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्ति की ओर है। तानाशाही का राज कायम होता जा रहा है, किन्तु देश व प्रदेश की जनता बहुत समझदार है, शीघ्र ही वह इस तानाशाही को उखाड़ फेंकेगी।