महिलाये देश व समाज के विकास के लिए महावपूर्ण स्तम्भ

  • May 13, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

रात्रिकालीन कार्यक्रम मे उत्साह से महिलाओ ने किया गरबा नृत्य

कुक्षी : माँ नर्मदा के तटीय क्षेत्र स्थित कुक्षी की पावन धरा पर श्री आई माताजी की अनुकंपा से क्षत्रिय सिर्वी समाज के सभी परिवारों के सहयोग से नवनिर्मित माधवश्री प्रसादम में चल रहे सहस्त्र चंडी यज्ञ के तीसरे दिन समाज के 100 जोड़ों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए यज्ञाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा एवं उपाचार्य घनश्याम चाष्टा के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहूति डाली। रात्रि में युवाओ द्वारा डांडिया रास किया गया वही भजन गायक प्रकाश सेन्चा एवं उनकी टीम के  विशेष गरबो की संगीतमय प्रस्तुती पर पुरा पंडाल झूम उठा। महिलाओं ने उत्साह के साथ देर रात तक गरबा नृत्य किया। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथि नारी शक्ति सुनीता भायल, लीलाबाई गेहलोत, रुकमणी बाई काग,भागवंती गेहलोत पूर्व पार्षद कमलाबाई सेफ्टा, मंजूबाई राठौर, लालिबाई बर्फा, रुकमणीबाई भायल, वालीबाई परिहार ने मां आईजी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुनीता भायल ने कहा महिलाएं देश व समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण स्तम्भ है। आज हमारे समाज में महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। पूर्व पार्षद कमलाबाई सेप्टा ने कहा महिलाओं की क्षमता भी पुरुषों से कम नहीं है। आज समाज द्वारा हमारा सम्मान किया यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा महिला संगठनों ने समाज हित मे कई कार्य किये हे।मंचासीन अतिथियों का स्वागत  कमला अगल्चा,गंगा मुलेवा, पदमा सोलंकी, कमलाबाई लछेटा, कलाबाई काग, पार्षद ज्योति काग, ललिता सिर्वी,आशा मुकाती ने किया।सप्तदिवसीय इस आयोजन में  जीजीसा ग्रुप 2 द्वारा प्रतिदिन सुबह निःशुल्क स्वल्पाहार कराया जा रहा हे। कार्यक्रम में भाजपा नेता महेंद्र सेफ्टा, पूर्व पार्षद रमेश काग,पूर्व पार्षदशंकर सोलंकी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद संजय सिर्वी, राजेश राठौर, बाबूलाल ठेकेदार, बाबूलाल हम्मड, अर्जुन अगल्चा, पूर्व पार्षद बाबूलाल काग तथा सभी ग्रुपों के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय शिक्षा सचिव नरेंद्र सिर्वी ने किया तथा आभार बाबूलाल गेहलोत ने माना। उक्त जानकारी कार्यक्रम के सह मीडिया प्रभारी पूनम काग ने दी।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक