पुष्पांजली टुडे न्यूज
शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारणी सूची जारी की
भिण्ड । भिण्ड शहर जिला मुख्यालय होते हुए भी पिछले 18 वर्षो से भाजपा सरकार में अपनी दुर्दशा के लिए संघर्ष कर रहा है।भाजपा के नेता अब जनता की सुविधाओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, नाली और सफाई की बात नहीं करते हैं। ये आरोप शहर कांग्रेस के द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने लगाए। प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष खिजर कुरैशी, रामप्रकाश यादव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह,शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा,सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, धर्मेंद्र भदौरिया पिंकी,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, रणवीर सिंह,रामहर्ष सिंह कुशवाह , संजय भूता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा नगरपालिका भ्रष्टाचार की पोषक बन गई है इसलिए उसे शहर की खराब हालत दिखाई नहीं देती।
खिजर कुरेशी और रामप्रकाश यादव ने मंहगाई पर भाजपा को घेरते हुए कहा भाजपा सरकार में लोगो का जीना मुहाल हो गया है।
वही शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने शहर की पार्किंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा आज पूरे शहर में वाहन पार्किंग के लिए कोई भी स्थान चिन्हित नही है आखिर दूर दराज से आए लोग अपना वाहन कही भी खड़ा कर देते हैं जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो जाती है। साथ गर्मी को देखते हुए नगरपालिका से जगह जगह प्याऊ लगाने की मांग रखी। नालों की सफाई नही की गई जिससे मच्छरों का प्रकोप जारी है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करतें हुए आए दिन शहर में हो रही गोली बारी की घटनाओं पर पुलिस को आड़े हाथों लिया। और बाईक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। रामहर्ष सिंह कुशवाह और धर्मेंद्र भदौरिया ने किसानों की फसल को कम तोलने पर प्रशासन को कार्यवाही के लिए चेताया। सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा और संजय भूता ने वार्डो में नालियों की सफाई ,और व्यापारियों को समस्याओं हेतु अवगत कराया।
कांग्रेस नेताओं ने सामूहिक रूप से सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा स्मार्ट सिटी बनाने की बात करती थी स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट की। उन्होंने पूछा कि सरकार बताये कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरों में क्या काम किया? अगर किया तो भिण्ड हालात बद्तर क्यों है।
*शहर कांग्रेस ने अपनी कार्यकारणी की सूची जारी की* शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने अपनी 37 सदस्यीय कार्यक्रणीय घोषित कर दी जिसमे कामिल खान, अनुरुद्ध त्रिपाठी,श्रीमती सीमा अजय शर्मा ,कविता मुकेश गर्ग, श्रीकृष्ण नरवरिया,विक्रम भदौरिया, आनंद शाक्य,दर्शन तोमर,सुमन कुशवाह,सुरेंद्र नारायण शर्मा, सिन्नाम सिंह,वीर प्रकाश श्रीवास्तव,सोहन तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि आशीष सोनी,अजय जैन,मनीष जैन,दीपक शर्मा, रितु जैन,धीरज जैन, रांतिदेव दीक्षित,हिमांशु जोशी,देवेंद्र जैन,श्रीमती शिवानी अमन सिंह,शैलेंद्र बंसल, श्रीमती शकीना आजाद खान को महामंत्री नियुक्त किया गया है। जबकि सत्तार अंसारी,राकेश कर्णावत,ज्योति बिधोलिया, शादत अंसारी,सुनील प्रजापति,ब्रजेश जैन, ईशाक खान गांधी,को सहसचिव तथा विपुल जैन कंप्यूटर को मीडिया प्रभारी,और गोविंद शाक्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पधाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओ ने माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा।