नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भागवतजी कथा में श्रद्धालु उमड़े

  • May 20, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन:

रन्नौद नगर मैं चल रही  श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में भागवताचार्य पंडित श्री विनयकांत त्रिपाठी जी   द्वारा अपनी मधुर वाणी से नरसिंह अवतार प्रहलाद चरित्र वामन अवतार राजा बलि की कथा समुद्र मंथन की कथा भगवान का मोहिनी अवतार गजेंद्र पर भगवान की कृपा सूर्य वंश के राजा रघु  का वर्णन विस्तार से किया, कथा आयोजक रिटायर डीएसपी बैजनाथ सिंह यादव,बीरेंद्र सिंह यादव, राजकुमार सिंह यादव।

श्री राम जन्म एवं रामचरित्र का वर्णन चंद्र वंश के राजाओं की कथा करते हुए कंस के अत्याचार एवं भगवान के द्वारा देवताओं को आश्वासन देना भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य की कथा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर नंद उत्सव की मनोहर झांकी के साथ पूरा पांडाल नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से गुंजायमान हुआ।व्यास पीठ से बधाइयां बांटी गई। पूरे पांडाल में पुष्प वर्षा एवं टॉफी खिलौने मेवा मिष्ठान की वर्षा की गई नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खूब आनंद लिया।।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक