बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा मे टिकट के दावेदार हुए सक्रिय।

  • May 26, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image


संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट


गरियाबंद :- कांग्रेस भाजपा व आप के दावेदारों द्वारा दिवाल लेखन के साथ ही सोशल मिडिया में सक्रियता बढाई, जनता के मन में चल रहा है कोई नया चेहरा हो बिन्द्रानवागढ़ का विधायक- विधानसभा चुनाव 2023 को अभी 06 माह से भी अधिक का समय है, परन्तु सभी राजनीतिक दल अभी से चुनाव मोंड में नजर आ रहे है, कांग्रेस भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के टीकट के दावेदार मैदान में उतर चुके है, पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा मैदान में दावेदार खुद को सामने लाने कोई कसर नही छोड रहे है, अभी से रणनीति के तहत काम कर रहे है, कांग्रेस भाजपा के संभावित दावेदारों ने सोशल मिडिया में अपनी उपस्थिति जंहा एक ओर दर्ज करानी शुरू कर दी है तो दुसरी ओर जगह जगह दीवाल लेखन कार्य भी किया जा रहा है, सोशल मिडिया में दावेदारों की संख्या ज्यादा दिख रही है, गरियाबंद जिले के अंतर्गत बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र अ.ज.जा वर्ग के लिए सुरक्षित है और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा को भाजपा का अभेद किला कहा जाता है, वर्तमान में पिछले तीन चुनाव से लगातार भाजपा के ही विधायक यहा चुने गये है।


एक नजर —मिली जानकारी के अनुसार सन 2008 के चुनाव मे डमरूधर पुजारी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए , 2013 मे कांग्रेस के जनक ध्रुव को पछाड़ कर गोवर्धन मांझी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से जहां विधायक बने और छत्तीसगढ़ शासन के भीतर संसदीय सचिव का जिम्मेदारी मिला वही दुसरी ओर 2018 में बिन्द्रानवागढ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय नेताम को लगभग 10 हजार वोट से मात देकर भाजपा के डमरूधर पुजारी दुसरी बार विधायक चुने गये और वर्तमान में डमरूधर पुजारी बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक