छेडछाड़ मामले में भाजपा उपाध्यक्ष नें कांग्रेस नेताओ से कि माफ़ी की मांग

  • Jun 01, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। भारतीय जनता जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने कांग्रेस नेता नौशाद खान द्वारा  युवती से छेड़छाड़ के मामले की निंदा करते हुए कांग्रेश पार्टी को इस प्रकार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को तुरंत पार्टी से निकालकर माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता अमित बजाज ने कहा कांग्रेस पार्टी एक तरफ नारी सम्मान की बात करती है,वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकर्ता पदाधिकारी महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं!किंतु कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है उन्होंने कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की नीति के चलते इस प्रकार के असामाजिक लोगों को पदाधिकारी बनाकर समाज में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।भाजपा नेता अमित बजाज ने कहाँ कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए।

COMMENTS