छत्तीसगढ़ ने उत्सवी माहौल में सुनी मन की बात

  • Jun 02, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

0 मोदी जी ने की भारत की संस्कृति की पुनर्स्थापना- माथुर


0 मोदी जल जीवन मिशन चला रहे, यहां भ्रष्टाचारी बांध खाली करा रहे- डॉ. रमन


रायपुर। भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद के नए भव्य भवन के लोकार्पण और भारतीय संस्कृति में सत्तात्मक शक्ति और राजधर्म के दायित्व के ऐतिहासिक प्रतीक राजदंड की संसद में  स्थापना की शुभ बेला में आज प्रथम लोक सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश से संवाद के वैश्विक लोकप्रिय प्रसारण 'मन की बात' को छत्तीसगढ़ में उत्सवी माहौल में सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी के इस संवाद कार्यक्रम की सौ वीं कड़ी को संयुक्त राष्ट्र संघ में सुना गया था, जो नए भारत के वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है। जी 7 की बैठक में भारत का जलवा बिखेर कर स्वदेश लौटने के बाद आज 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों के साथ जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया। जल ही जीवन है। जल है तो कल है। यह बात मन में अच्छी तरह बैठा लेने के लिए प्रधानमंत्री ने बताया कि जल की एक एक बूंद बचाने के लिए कैसे जन जागरण किया जा रहा है।बालोद जिले में चल रहे जल संरक्षण अभियान का जिक्र  मोदी के मन की बात में की ।


भाजपा संगठन के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को पूरे छत्तीसगढ़ में जनता के बीच सुना। 


भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सुदूर सुकमा जिले के गांव झापरा में हजारों लोगों की मौजूदगी में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता को पुनर्स्थापित किया है। सत्ता और राजधर्म  का प्रतीक राजदंड संग्रहालय में कोने में पड़ा था, उसे वाकिंग स्टिक की तरह इस्तेमाल कर भारत की संस्कृति को अपमानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने उस दंड को दंडवत प्रणाम किया। उसे लोकतंत्र के मंदिर में विधिविधान से स्थापित करने की बात कोई सोच भी नहीं सकता। मोदी जी ने उस दंड की खोज कराई और भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया। मोदी जी ने संसद का जो नया भवन देश को समर्पित किया है, वह उनकी सामर्थ्य और सोच का प्रमाण है।


 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला के बूथ क्रमांक 188 ग्राम तोरणकट्टा में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा कि देश के प्रधानमंत्री जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए अभियान चला रहे हैं। जल जीवन मिशन चला रहे हैं। हर घर तक शुद्ध जल पहुंचे, इसके लिए काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में जल बर्बाद किया जा रहा है। मोबाइल ढूंढने बांध खाली किये जा रहे हैं। भ्रष्टाचार की नदी में गोते लगा रही यहां की सरकार मोदी जी की योजनाओं को पलीता लगा रही है। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। राजनांदगांव में भी इसका नजारा सबके सामने है। यही हाल पूरे छत्तीसगढ़ में है।


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा विधानसभा के चांपा मंडल के बूथ नम्बर 32, 33, शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का श्रवण करने के बाद कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित होगा। आज मोदी जी ने देश को नया संसद भवन सौंपा है। आज ही उन्होंने भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को उच्च आसन पर स्थापित किया है। 

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के साथ एकात्म परिसर में मन की बात कार्यक्रम सुना।पूर्व मंत्री व मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने रायपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सुकमा में,

 लक्ष्मी वर्मा, जगदीश रामू रोहरा कुरूद और आमदी में, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा में मन की बात सुनी।  


 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने  ग्राम मोहतरा में भागीदारी की।


पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा के 256 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। विशिष्ट अतिथियों का श्री राम दरबार प्रतीक प्रदान करके सम्मान किया गया श्री मूणत ने इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम में बालोद जिले में चल रहे जल संरक्षण अभियान का जिक्र होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मरही माता मंदिर कुंदरा  पारा दानवीर भामाशाह वार्ड गुढ़ियारी के बूथ क्रमांक 102 में स्थित त्रिभुवन विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक