*भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में तय हुए कई कार्यक्रम*

  • Jun 02, 2023
  • Hariom Parihar Pushpanjali Today

news_image



*पुरखौती सम्मान यात्रा एवं जनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा पहुंचेगी गांव गांव: भाजपा अजजा मोर्चा*


*पुरखौती सम्मान यात्रा निकलेगी भाजपा आदिवासी महानायकों के त्याग को किया जायेगा याद: भाजपा*


रायपुर | भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरुण साव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महा जनसंपर्क अभियान और आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा में जनजाति मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान के जरिए गांव- गांव तक भाजपा के केंद्र सरकार के सुशासन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों एवं भूपेश सरकार के नाकामियों को गिनाएगी और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करेगी। वहीं पुरखौती सम्मान यात्रा के जरिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आदिवासी महानायको जैसे- शहीद वीर नारायण सिंह जी शहीद गुंडाधुर जी शहीद गेंदसिंह जी सिंह जी जैसे महान बलिदानियो के जन्मस्थली से जिला मुख्यालयों तक की यात्रा की जाएगी, इस यात्रा के जरिए आदिवासी गौरव के प्रतीक पुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जायेगा।


दूसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक व्ही. सतीश उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पर अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अजजा मोर्चा द्वारा लाभार्थी संपर्क, 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने, आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा एवम् अजजा जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश देते हुए पूरे कार्यक्रम की योजना बनवाई।

इस बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा आज मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री एवम् विधायक ननकी राम कंवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, अजजा मोर्चा प्रभारी महेश गागड़ा एवम अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन नंदलाल मुड़ामि एवम आभार सत्यनारायण सिंह ने किया। इस कार्यसमिति बैठक में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवम् जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक