पर्यावरण को सुरक्षित रखने में साइकिल की अहम भूमिका

  • Jun 03, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

अम्बाह... पीजी कॉलेज अंबाह में रासेयो इकाइयों द्वारा 3 जून 2023 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवराज सिंह तोमर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से साइकिल सुरक्षित वाहन है। इससे शरीर का व्यायाम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करती हुई महाविद्यालय पहुंची ।  रैली में रासेयो जिला संगठक डॉ शशि  बल्लभ शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी पंकज भदौरिया डॉ रक्षा कम्ठान ,डॉ पूर्णिमा अग्रवाल, स्वयंसेवक आशुतोष, पीयूष शर्मा धर्मेंद्र कुलदीप राठौर ,पल्लवी शर्मा दिव्या ओझा  नितिन सिंह अमन जाटव अमन शर्मा आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक